फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Unemployed youth commits suicide by hanging himself

Faridabad News: बेरोजगारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 01 Sep 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth commits suicide by hanging himself
रायपुर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छांयसा क्षेत्र के रायपुर जंगल में मंगलवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक ने पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। खेतों की ओर जा रहे व्यक्ति ने पेड़ से शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बदरौला गांव निवासी 33 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। मनोज तिगांव गांव में किराये के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। बताया गया है कि मंगलवार सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद वह रायपुर के जंगल की ओर चला गया। कुछ समय बाद खेतों की तरफ जा रहे व्यक्ति की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन




सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनोज पिछले कुछ समय से बेरोजगारी को लेकर परेशान था। प्रथम दृष्टया बेरोजगारी के कारण मानसिक तनाव में यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed