{"_id":"61e06323a8a9b97a6e1a86fd","slug":"under-the-supervision-of-duty-magistrate-sit-is-investigating-the-teenager-murder-case-including-acp-women-inspector-and-crime-branch-in-charge-join-the-team-faridabad-news-noi6267927199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में एसआईटी कर रही किशोरी हत्याकांड की जांच, एसीपी सहित महिला इंसपेक्टर व क्राइम ब्रांच प्रभारी टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में एसआईटी कर रही किशोरी हत्याकांड की जांच, एसीपी सहित महिला इंसपेक्टर व क्राइम ब्रांच प्रभारी टीम में शामिल
विज्ञापन
Under the supervision of Duty Magistrate, SIT is investigating the teenager murder case, including ACP, women inspector and crime branch in-charge join the team
फरीदाबाद। शहर में तीन किशोरियों सहित चार लड़कियों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की जा रही है। इसके साथ ही इसमें डीसीपी क्राइम की अगुवाई में एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है। इसमें सेंट्रल महिला थाना प्रभारी को भी शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर आरोपी का दो दिन का रिमांड बढ़वा लिया गया है। टीम साल 2019, 2020 और मई 2021 में हुई वारदातों में एक-एक कर आरोपी सिंहराज को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 31 दिसंबर को गायब हुई छात्रा की हत्या मामले के अलावा अन्य मामलों में किशोरियों के शव बरामद नहीं हो सके हैं।
डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने बताया कि आरोपी सिंहराज ने जहां किशोरियों के शव को नहर में फेंका है, उसे चिह्नित कर मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करवाया जा रहा है। किशोरियों के शव के अवशेषों, कपड़ों की तलाश आगरा नहर के अन्दर व आसपास की झाड़ियों में की जा रही है। पुलिस के पास पिछले तीन मामलों में सबूत का अभाव है। ऐसे में सिंहराज के सभी बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने कराए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। ये टीम डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में काम करेगी। इसमें एसीपी मुजेसर दलबीर सिंह, क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल शर्मा, सेंट्रल महिला थाना प्रभारी गीता शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को पलवल तक सभी पुलों पर हुई जांच
हत्या मामलों की जांच के लिए एसआईटी की टीम आरोपी सिंहराज को आगरा नहर पर बने सेक्टर-17 पुल से लेकर पलवल तक के सभी पुलों पर लेकर गई। इस दौरान आरोपी ने बताया कि उसने सभी शवों को सेक्टर-17 से बीपीटीपी के पुल के बीच ही फेंका था। इसके साथ ही पुलिस रास्ते में आने वाले सभी पुलों के संबंधित थान में भी पूछताछ कर रही है। दोपहर तीन बजे आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई थी। टीम ने सिंहराज के साथ मौके पर चिह्नित जगहों पर शवों के अवशेषों को खोजने का काम शुरू किया है। साथ ही सिंहराज का रिमांड खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन का और रिमांड लेकर पूछताछ जारी है। शुक्रवार को आरोपी को लेकर टीम आगरा तक जाएगी। इस दौरान सभी थानों से पिछले दो सैलून में नहर में मिले शवों का रिकार्ड निकलवाया जाएगा।