{"_id":"68f0e54d1091c351a701052b","slug":"under-14-and-17-teams-lost-in-softball-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53734-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सॉफ्टबॉल में हारी अंडर-14 और 17 की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सॉफ्टबॉल में हारी अंडर-14 और 17 की टीम
विज्ञापन
जींद और करनाल की टीमों से मिली हार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिरसा में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय हैंडबॉल खेलों में दूसरा दिन भी फरीदाबाद की खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा। बृहस्पतिवार को शहर की अंडर-14 और अंडर-17 दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा। बालिकाओं की अंडर-14 टीम को क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी। वहीं, अंडर-17 की टीम को दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
हालांकि, दोनों टीमों की शुरुआत अच्छी रही थी। अंडर-17 टीम ने पहला मुकाबला जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। वहीं, अंडर-14 टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। अंडर-17 की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में करनाल को 3-2 से हार का सामना पड़ा। वहीं, अंडर-14 की टीम को जींद से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले बुधवार को फरीदाबाद की बालिकाओं की अंडर-19 की टीम को भी हारकर बाहर होना पड़ा। टीम को हिसार के हाथों 3-2 से हार झेलनी पड़ी थी।