फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncontrollable Corona: Two percent death rate will be out of control

दो फीसदी हुआ संक्रमण तो काबू से बाहर होगी स्थिति

Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Corona: Two percent death rate will be out of control
फरीदाबाद (मूर्ति दलाल)। बीते सात दिनों में जिले में 24 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसमें लगातार दो दिन पांच लोगों की जान गई। उससे पूर्व हर दिन लगातार तीन मरीजों की मौत आंकड़ों में दर्ज हुई है। यह सिलसिला लगातार चार दिनों तक चला, हालांकि रविवार को थोड़ी राहत दिखाई दी। आधिकारिक पुष्टि के साथ जिले में दो मरीजों की मौत हुई। आंकड़ों में दर्ज हो रही यह मृत्यु दर सांकेतिक खतरे का इशारा समझी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मृत्यु दर एक फीसदी की सीमा को पार न करे। प्रयास है कि बढ़ते मामलों को भी बेहतर रिकवरी के साथ काबू कर लिया जाए।
विज्ञापन

ऐसे रफ्तार पकड़ रहा है संक्रमण
पिछले चार दिनों के दौरान ही उपचाराधीन मामलों की संख्या में एक फीसदी का इजाफा हुआ है। शनिवार तक यह दर 12.8 प्रतिशत रही जो रविवार को 488 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद 12.4 फीसदी रही। जिले में कुछ दिनों से हर दिन 600 से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को सर्वाधिक 881 नए मरीजों का रिकॉर्ड रहा। बीते एक सप्ताह में 3362 नए मरीजों की पहचान की गई है जो कि बीते रिकॉर्ड में एक माह के कुल मामलों के बराबर है। शनिवार तक संक्रमितों की कुल संख्या 36243 तक पहुंची। रविवार को यह आंकड़ा 36848 का रहा।
विज्ञापन

गिर रही है रिकवरी दर
मरीजों के स्वस्थ होने की दर में बीते कई दिनों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार तक जिले में कोरोना का एक्टिव केस रेट 12.8 प्रतिशत रहा। इससे पूर्व 17 नवंबर तक यह दर 11.9 प्रतिशत रही। पिछले चार दिनों के दौरान ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक फीसदी की वृद्धि हुई है। फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने कहा कि रिकवरी दर बढ़ाकर व मृत्यु दर को सीमित कर हालात काबू में किए जा सकते हैं। बशर्ते लोग कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों की संख्या चिंता का सबब
लगातार बढ़ते मामलों के साथ ही उपचाराधीनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले में एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो यह संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते 15 नवंबर तक जिले में 411 लोेग अस्पताल में दाखिल थे। वहीं, होम आइसोलेशन में 2700 मरीज थे। रविवार तक जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 535 हो गई वहीं होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 4213 रही।
तारीख गंभीर वेंटिलेटर पर मौत
22 नवंबर 76 11 2
21 नवंबर 82 15 5
20 नवंबर 86 16 5
19 नवंबर 92 18 3
18 नवंबर 83 18 3
17 नवंबर 79 13 3
16नवंबर 85 11 3
15नवंबर 69 11 2
--
अब तक सैंपलिंग
अब तक कुल 2,96,426 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें कुल 36,841 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सैंपलिंग पॉजिटिव दर 12 फीसदी है यानी प्रति सौ व्यक्तियों की जांच पर 12 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। नवंबर की शुरुआत में यह दर 10 प्रतिशत थी। शनिवार को यह दर 12.3 प्रतिशत रही। रविवार को 12.4 प्रतिशत हो गई। जिले में प्रति एक लाख की आबादी पर 16 हजार 484 की रही। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों की जागरूकता बेहद जरूरी है। विभाग संक्रमण विस्तार को नहीं रोक सकता। यह लोगों के हाथ में है। दो गज की दूरी व मास्क पहनने की नियम का सख्ती से पालन करना होगा।

कोट
फिलहाल जिले में संक्रमितों की मृत्यु दर एक फीसदी से नीचे बनी हुई है। यदि यह दर एक फीसदी के दायरे को पार करती है तो स्थिति बेहद चिंताजनक होगी। विभागीय प्रयास है कि बढ़ते मामलों को जल्द उपचार के साथ स्वस्थ दर बढ़ाई जाए। पूरे प्रयास हैं कि मृत्यु दर का कैप(सीमा) एक फीसदी तक रखा जाए।
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed