फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncle's foot slipped, niece died after hitting the wall

Faridabad News: मामा का पैर फिसला, दीवार से टकराकर भांजी की मौत

Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle's foot slipped, niece died after hitting the wall
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित भारत काॅलोनी में करीब चार माह की बच्ची की दीवार से टकराकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्ची को उसका मामा उसे गोद में खिला रहा था। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया। बच्ची हाथ से छूटकर सीधे दीवार में जा लगी। सिर में चोट के कारण बच्ची की मौत हो गई। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। भारत कॉलोनी में लखन अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी ने करीब चार माह पहले बेटी को जन्म दिया था। बेटी गुन्नू सोमवार को अपने मामा हरीलाल की गोद में खेल रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह गुन्नू सहित दीवार से जा टकाराया। आननफानन में बच्ची को बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed