फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncle and nephew drowned in Yamuna during idol immersion

Faridabad News: मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चाचा-भतीजे

Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew drowned in Yamuna during idol immersion
पल्ला थाना इलाके के इस्माइलपुर पुस्ता के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना नदी में दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान चार लोगों में से चाचा-भतीजे तेज बहाव में बह गए। पल्ला थाना इलाके के इस्माइलपुर पुस्ता के पास सभी मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। सूचना मिलते ही पल्ला थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, गोताखोरों व पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक आकाश और उसके चाचा शिव नारायण की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम को दोनों के शव ददसिया गांव के पास मिले।

यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे हुआ। दोनों मृतकों में अजय नगर पार्ट दो निवासी 22 साल का आकाश और दिल्ली संगम विहार निवासी 45 साल के शिव नारायण शामिल हैं। मामले में शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि आकाश उनका साला है और शिव नारायण चाचा ससुर हैं। परिवार के पुरुष व महिलाएं मिलकर 7-8 लोग मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना पुस्ता इस्माइलपुर गए थे। चार लोग मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए यमुना नदी में गए। इसी दौरान आकाश और शिव नारायण का संतुलन बिगड़ा और दोनों तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पुलिस को दी गई तो पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश शुरू की। बाद में गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। शुक्रवार शाम को दोनों के शव मिल गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नदी में बहे दोनों लोगों के शव गोताखोरों और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने ढूंढ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed