फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Umesh Bhati appointed Chairman of Environment, Forest and Climate Change Commission

Faridabad News: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग के अध्यक्ष बने उमेश भाटी

Fri, 10 Apr 2026 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Umesh Bhati appointed Chairman of Environment, Forest and Climate Change Commission
फरीदाबाद। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन आयोग, नई दिल्ली की ओर से ठाकुर उमेश भाटी को हरियाणा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उमेश भाटी ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ा दायित्व है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश गर्ग और राष्ट्रीय सचिव डॉ. राम किशन ने उमेश भाटी का स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाटी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा और जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक टोल फ्री नंबर 18002028509 के माध्यम से आयोग से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


उमेश भाटी ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, घटते जल स्रोत और बदलता जलवायु संतुलन गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उनकी प्राथमिकता हरियाणा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाना रहेगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद उनका गृह क्षेत्र है, इसलिए वहां से अभियान की शुरुआत की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed