फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ultrasound machine malfunctions, treatment stalled

Faridabad News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, इलाज ठप

Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine malfunctions, treatment stalled
बीके अस्पताल में बिना इलाज के ही वापस लौट रहीं गर्भवती, बाकी मरीज भी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में संसाधनों के अभाव में मरीजों को हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी एक्स-रे मशीन खराब होती है तो कभी लिफ्ट। और अब पिछले पांच दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवतियों को रही है, जिन्हें बिना इलाज के ही निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मशीन की बैटरी में दिक्कत होने के कारण शुक्रवार से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।


निजी अस्पतालों पर निर्भर मरीज


अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण गर्भवतियों को निजी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है। निजी अस्पताल में उनके ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, जिससे उनको आर्थिक रूप से भी परेशानी हो रही है। साथ ही बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण दूर-दराज से पहुंचने वाली गर्भवतियों की तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ रही है।
विज्ञापन


सोमवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। लेकिन मशीन खराब होने के चलते बिना जांच करवाए ही वापस घर लौटना पड़ा। - सीमा, बल्लभगढ़
अस्पताल में मशीन खराब होने की कोई जानकारी नहीं थी। जब वह अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची तो पता चला कि मशीन खराब पड़ी है। - रूपा देवी, पल्ला

मशीन में कुछ समस्या आ रही है। इसको ठीक कराने को लेकर पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही मशीन को ठीक किया जाएगा। - डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed