फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ultrasound is not being done for normal patients in BK Hospital

Faridabad News: बीके अस्पताल में सामान्य मरीजों के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड

Wed, 22 Nov 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is not being done for normal patients in BK Hospital
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल में केवल हफ्ते में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इन दिनों में भी केवल गर्भवती, जेल के बंदियों और आपातकालीन विभाग से आने वाले मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड किया जाता है। ऐसे में अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दो से ढ़ाई हजार मरीज ओपीडी के लिए आते हैं। इनमें से रोजाना लगभग सौ से डेढ़ सौ लोगों को अल्ट्रासाउंड लिखकर दिया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद मरीजों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली
जिला नागरिक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। पिछले काफी समय से अल्ट्रासाउंड विभाग को डॉ. सुनील अहलावत देख रहे हैं। पिछले दिनों उनका डिप्टी सीएमओ के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसके बावजूद वह सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मुहैया करवा रहे हैं। इस दौरान तीन दिनों में केवल सौ मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि पिछले काफी समय से अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त पड़ा है। इसके लिए वह कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र लिख मरीजों की समस्याओं से अवगत करवा चुकी हैं। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल में मरीजों की तादाद अधिक है। फिलहाल डॉ. सुनील अहलावत ही इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। लेकिन सभी मरीजों को सुविधा उपलब्ध करवा पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed