फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths were held hostage and beaten, and their family members were pelted with stones.

Faridabad News: दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा, परिजनों पर किया पथराव

Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two youths were held hostage and beaten, and their family members were pelted with stones.
आरोपियों में निवर्तमान पार्षद भी शामिल, पुलिस ने छुड़ाया, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि सूचना मिलने पर परिवार के लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस इन्हें मुक्त कराकर ले गई। पीड़ित का कहना है कि उनकी कार के शीशे भी आरोपियों ने तोड़ दिए। शिकायत पर धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
मोठडा मोहब्ताबाद गांव निवासी हितेश ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी जयंत के साथ किसी को गाड़ी के पैसे देने गए थे। आरोप है कि इस दौरान काले रंग की क्रेटा कार उनके पास आकर रुकी और उसमें सवार दो लोगों ने जबरन अपनी कार में बैठाकर गालियां दी। कुछ देर तक कार में ही घुमाते हुए बदसलूकी की गई। आरोपियों के नाम धौज गांव निवासी खालिद और इरफान बताए गए हैं। आरोप है कि बाद में वे इन्हें एक ऑफिस में ले गए जहां पर निवर्तमान पार्षद फारुख पहले से कई लोगों के साथ मौजूद था।
विज्ञापन

ऑफिस में कई लोगों ने मारपीट की। लगभग ढाई घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया। शिकायतकर्ता के ड्राइवर ने कार सवार आरोपियों की सूचना परिजनों को दे दी थी। परिजन पुलिस को लेकर आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचे। आरोप है कि यहां आरोपियों ने उनके ऊपर भी पत्थर फेंके और गालियां दीं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की कार के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों लोगों को यहां से मुक्त कराकर अपने साथ ले गई। शिकायतकर्ता पक्ष के ही एक व्यक्ति सरपंच भी बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि धौज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है। रंजिश के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed