फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths were beaten up by a mob on suspicion of flying a drone

Faridabad News: ड्रोन उड़ाने के शक में दो युवकों को भीड़ ने पीटा, स्कूटी में आग लगाई

Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up by a mob on suspicion of flying a drone
- सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों को भीड़ से बचाया तो पुलिसकर्मियों से भी की हाथापाई
विज्ञापन

- दोनों छात्र बिल्डिंग पर खड़े होकर ले रहे थे फोटो, स्थानीय लोगों के खिलाफ बीपीटीपी थाना में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-78 इलाके में ड्रोन उड़ाने की भ्रामक सूचना फैलाकर कुछ शरारती तत्वों ने लोगों को इकट्ठा किया और दो युवकों को पकड़कर पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मिलकर युवकों की स्कूटी को भी आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक छात्र हैं और मोबाइल कैमरे से फोटोशूट कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक छात्र की शिकायत पर बीपीटीपी थाने में स्थानीय लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति फरीदपुर निवासी बिट्टू खटाना को गिरफ्तार किया गया है। बीपीटीपी थाना पुलिस को सोमवार 18 अगस्त की रात को सूचना मिली कि सेक्टर-78 त्रिवेणी सोसाइटी में लोग इकट्ठे होकर दो युवकों को पीट रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से युवकों को बचाने लगे तो पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। मामले में सेक्टर-83 निवासी आयुष ने बीपीटीपी थाना पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्त अवी के साथ सोमवार रात साढ़े आठ बजे फोटोशूट के लिए सेक्टर-78 स्थित खंडहर हो चुकी त्रिवेणी सोसाइटी गया था।
विज्ञापन

युवक ने आरोप लगाया कि वहां कुछ लोगों के आने की आवाज सुनकर वो दोनों छत से नीचे आने लगे तो 10-15 लोग डंडे लेकर आए और कहने लगे कि ड्रोन क्यों उड़ा रहे हो। आयुष व अवी ने लोगों को बताया कि वे ड्रोन नहीं उड़ा रहे लेकिन लोगों ने सुनने की बजाय मारपीट कर दी। आरोपों पर बीपीटीपी थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीटीपी थाना पुलिस ने फरीदपुर निवासी बिट्टू खटाना को गिरफ्तार किया है। उसकी गांव में ही मोबाइल शॉप है। पूछताछ में पता चला कि बिट्टू सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ गांव के अड्डे पर मौजूद था। पास की खंडहर बिल्डिंग में रोशनी दिखी तो उसने ड्रोन उड़ाकर जासूसी करने की अफवाह फैला दी। फिर अन्य लोगों को लेकर पहुंचे और मारपीट कर स्कूटी में आग लगा दी। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य
फरीदाबाद। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ड्रोन उड़ने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आमजन किसी भी प्रकार से पैनिक न हों और न ही कानून व्यवस्था को हाथ में लें। ड्रोन उड़ाने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों को नो फ्लाइंग ड्रोन जोन बनाने के लिए उपायुक्त फरीदाबाद को पत्राचार किया गया है। ये बात पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार ने गोष्ठी के दौरान कही।
पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय ड्रोन उड़ने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। उसी के चलते मंगलवार को पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार की ओर से थाना तिगांव, छांयसा व सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की गोष्ठी में थाना तिगांव, छांयसा व सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव अलीपुर, कबुलपुर, महमुदपुर, तिगांव, अरुआ, घुडासन, शाहाबाद, नरावली, चांदपुर, शाहजहांपुर, कौराली, बदरोला, सिडौला, भुआपुर, फतेहपुर बिल्लोच, प्रहलाद पुर माजरा, साहू पूरा खादर आदि गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आमजन से की अपील

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार से पैनिक न हो और न ही कानून व्यवस्था को भंग करें। ड्रोन जैसी चीज उड़ने की सूचना तुरंत संबंधित थाना, डायल 112 व फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 01292227200 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed