फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths murdered a woman by pretending to be her aunt.

Faridabad News: मौसी बताकर दो युवकों ने की महिला की हत्या

Wed, 18 Oct 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two youths murdered a woman by pretending to be her aunt.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहने वाली 45 साल की महिला की दो युवकों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंदिर वाले पार्क के सामने राजू के मकान में पहली मंजिल पर यूपी निवासी रानी अपने बेटे के साथ करीब 3 महीने से किराए पर रह रही है। महिला का बेटा क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण करने के लिए शाम को जाता है। बुधवार की शाम 5:00 बजे दो युवक मकान मालिक राजू के घर आए। राजू ने पूछा की तुम दोनों कौन हो और किस से मिलना है। जिस पर युवकों ने कहा कि वह ऊपर रहने वाली मौसी से मिलने के लिए जा रहे हैं। कुछ समय बाद जब युवक नीचे आए। तो युवकों के कपड़े खून से सने हुए थे। जिसके बाद मकान मालिक राजू ने किराएदार के घर पर जाकर देखा तो रानी खून से सनी पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सूत्रों के अनुसार महिला पहले साहुपुरा गांव में किराए पर रहती थी। महिला के पति यूपी में ही रहते हैं। महिला का बेटा सेक्टर 62 स्थित निजी स्कूलों में पढ़ता है। साथ ही वह क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए जाता है। आरोपियों ने कहा कि वह मृतक रानी उसकी मौसी लगती है। उससे मिलने के लिए जा रहे हैं। थाना आदर्श नगर प्रभारी रामबीर ने बताया कि आरोपी मृतक महिला के चाचा का लड़का है। परिजनों द्वारा शिकायत दी जा रही है। मृतक के परिवार वालों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed