फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths killed after being hit by a train.

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed after being hit by a train.
फरीदाबाद। बाटा रेलवे स्टेशन कृष्णा कॉलोनी झुग्गी बस्ती के पास शनिवार शाम हादसे में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सौरभ और 10वीं के छात्र जितेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों दोस्त थे और कृष्णा कॉलोनी में ही रहते थे। सौरभ स्थानीय जिम में सफाई का काम करता था, जबकि जितेश सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक रेलवे ट्रैक के पास टहलते समय मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहे थे और उन्होंने कान में इयरफोन लगा रखा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उन्हें सतर्क करने का प्रयास किया। ट्रेन के लोको पायलट ने भी लगातार हॉर्न बजाया लेकिन इयरफोन में व्यस्त होने के कारण दोनों को कोई आवाज सुनाई नहीं दी। इंजन की टक्कर से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article