फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths including students died in road accidents

Faridabad News: सड़क दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो युवकों की मौत

Sat, 16 Mar 2024 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths including students died in road accidents
सड़क दुर्घटनाओं में छात्र सहित दो युवकों की मौत
विज्ञापन

पीयूष हाइट्स सोसाइटी के सामने और सरूरपुर रोड पर हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अलग-अलग सड़क हादसे में बी.काॅम छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई। पहले मामले में पीयूष हाइट्स सोसाइटी के सामने बृहस्पतिवार रात सड़क के बीच खड़े रोड रोलर से बाइक टकरा गई। हादसे में खेड़ी कलां निवासी प्रवीन (32) की मौत हो गई। वह बीपीटीपी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। परिजनों ने हादसे के लिए ठेकेदार देव प्रयाग को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं, दूसरे मामले में सरूरपुर रोड पर ट्रैक्टर के नीचे आने से नंगला रोड निवासी बाइक सवार छात्र विवेक (22) की मौत हो गई। शैलेंद्र ने बताया वह दोपहर को मामा के लड़के विवेक के साथ सरूरपुर रोड से जा रहा था। इसी दौरान सरूरपुर रोड स्थित धर्म कांटे के सामने एक थार चालक ने अचानक से दरवाजा खोल दिया। उनकी बाइक दरवाजे से टकरा गई। इस कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी थार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया है। फुटेज में थार को चालक बैक करके पीछे लगाता दिखाई दे रहा है। थार का दरवाजा खुलने की बात अब तक की जांच में सामने नहीं आई है। पर्वतिया काॅलोनी चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि मामले की शिकायत दी है। घटनास्थल पर जाकर मुआयना करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed