{"_id":"657f363ccdd350b08001bd76","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18167-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तेज रफ्तार से आ रही इनोवा कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर- 16 निवासी राजाराम ने बताया कि उसका चचेरा भाई चन्द्रसेन अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह जैसे ही बाटा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। वह अपनी मोटर साइकिल वापस मोड़ रहा था, तभी पीछे से इनोवा कार चालक तेज रफ्तार से आया और टक्कर मार दी। चंद्रसेन को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक की बहन लाली ने बताया कि भाई की पत्नी की डिलीवरी से एक माह पहले उनकी मां का देहांत हो गया था। उन्होंने बताया कि मां तो सात माह पहले चली गई और अब भाई भी साथ छोड़ गया। सेक्टर-11 पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मोहित ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। घायल को बादशाह खान सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल इस मामले में कार और ड्राइवर को काबू कर लिया गया है। ड्राइवर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था तभी हादसा हुआ।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयोध्या निवासी रवि (27) हाल में किराये पर गांव असावटी में रहता था। वह दिल्ली स्थित लाजपत नगर में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। शनिवार रात को कंपनी से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी मोहना रोड पर यादव डेरी के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।