फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two workers descended into manhole to clean sewer in Mandi, one died

Faridabad News: मंडी में सीवर सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो श्रमिक, एक की मौत

Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two workers descended into manhole to clean sewer in Mandi, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। हथीन अनाज मंडी में सार्वजनिक शौचालय के सीवर की सफाई के मैनहोल में उतरे दो श्रमिक बेहोश हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पलवल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे श्रमिक को जिला स्पताल से रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मार्किट कमेटी द्वारा हथीन अनाज मंडी के सार्वजनिक शौचालय के सीवर की सफाई कराई जा रही थी। इस कार्य में भोला एवं योगराज उर्फ युवराज काम में लगे थे। अचानक दोनों श्रमिक सफाई के लिए मैनहोल में उतरे तो मैनहोल में बनी गैस से दोनों बेहोश हो गए। दोनों श्रमिकों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान भोला नामक श्रमिक की मौत हो गई। दूसरे श्रमिक योगराज उर्फ युवराज को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। सीवर सफाई का यह कार्य मार्किट कमेटी की निर्माण विंग के जूनियर इंजीनियर रोहतास की देखरेख में कराया जा रहा था। जूनियर इंजीनियर रोहतास ने बताया कि दोनों श्रमिकों को दिहाड़ी पर बुलाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मार्किट कमेटी के सचिव लेखचन्द भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी जांच की। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी विजय पाल ने भी अनाज मंडी में पहुंचकर दुर्घटनास्थल की जांच की। उन्होंने बताया कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed