{"_id":"65e9f471fc4170d9fd04dd4b","slug":"two-student-caught-doing-cheating-in-english-exam-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21709-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते दो परीक्षार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते दो परीक्षार्थी पकड़े
Thu, 07 Mar 2024 10:38 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
- उड़नदस्ते ने की स्कूल के खिलाफ कार्रवाई : बोर्ड पर्यवेक्षक बनाए गए शिक्षक की जगह स्कूल ने दूसरे को दी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई। इस दौरान प्रश्न पत्र को लेकर छात्र-छात्राओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। परीक्षा केंद्रों से बाहर आने वाले छात्रों के चेहरों पर जहां एक ओर खुशी थी, वहीं कुछ छात्रों में कम अंक आने का भय भी था। फरीदाबाद खंड में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जबकि बल्लभगढ़ खंड में अलग-अलग स्कूलों से चैकिंग के दौरान नकल करते हुए दो छात्रों को पकड़ा गया।
बल्लभगढ़ खंड के उड़नदस्ता अधिकारी सतीश वर्मा ने बताया कि नरियाला स्थित सेंट भारद्वाज स्कूल से एक छात्र को नकल करते हुए पकड़े जाने के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। बोर्ड पर्यवेक्षक बनाए गए शिक्षक को डयूटी से हटाकर स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी अन्य स्टाफ को नियुक्ति किया गया था। इस पर शिक्षक को रिलीव कर दिया गया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए बोर्ड को लिखित रूप से सूचना दे दी गई है। मोहना स्थित एमबीएम स्कूल से भी एक छात्र को पर्ची के साथ पकड़ा गया।