फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two sister slapped lady constable, report filed

थाने में बहनों ने महिला हवलदार को जड़े थप्पड़, सिपाही की वर्दी फाड़ी

Tue, 14 Jul 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
two sister slapped lady constable, report filed
फरीदाबाद। एनआईटी जोन महिला थाने में शिकायत की जांच के लिए बुलाई दो बहनों ने कहासुनी होने पर ड्यूटी पर तैनात महिला हवलदार को थप्पड़ जड़ दिए और एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। जांच अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-21डी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी निवासी दो बहनों की शादी करीब चार साल पहले एक ही घर में हुई थी। दोनों बहनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसकी जांच महिला थाने की एक एएसआई कर रहीं हैं। महिला एएसआई ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने में जांच के लिए बुलाया था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद महिला जांच अधिकारी ने लड़के पक्ष को वापस भेज दिया। दोनों बहनें इससे भड़क गई। पुलिस के अनुसार दोनों बहनें वहां खड़ी एक महिला हवलदार के साथ बहस करने लगी। आरोप है कि महिला हवलदार ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया तो दोनों ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। बीच बचाव करवाने आई एक सिपाही ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो खींचतान में उन्होंने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। किसी तरह दोनों बहनों को काबू किया गया। इसकी सूचना सेक्टर-21डी चौकी पुलिस को दी गई। सेक्टर-21डी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश बागड़ी ने बताया कि आरोपी बहनों के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed