फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two security guards died of suffocation after sleeping with a burning stove in Faridabad Sector-25

अंगीठी जलाकर सोए दो सुरक्षा गार्ड की मौत: दरवाजा टूटा तो कुर्सी पर बैठे मिले, एक की दो; दूसरी की पांच बेटियां

Mon, 30 Dec 2024 07:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Dec 2024 07:22 PM IST
सार

संजय और राजेंद्र दोनों ही सेक्टर-25 स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार रात को ठंड अधिक थी। शाम के समय दोनों ड्यटी पर पहुंचे। इन्होंने गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विज्ञापन
Two security guards died of suffocation after sleeping with a burning stove in Faridabad Sector-25
मृतक संजय (सबसे ऊपर) और राजेंद्र (नीचे) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित एक निजी कंपनी के रूम में अंगीठी जलाकर सोए दो सुरक्षा गार्ड की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त संजय (51) और राजेंद्र (48) के रूप में हुई है। सुबह बाकी कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे इनकी मौत का पता चला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

कंपनी ने बरती लापरवाही
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में क्राइम व एफएसएल की टीम ने शवों का मुआएना किया गया। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को बीके अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। बाद में मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजनों ने कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंगीठी को पुलिस ने लिया कब्जे में
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अंगीठी को कब्जे में लेकर कंपनी के कर्मचारियों व जिम्मेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों की मौत के बाद इनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

एक यूपी दूसरा था बिहार का रहने वाला 
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला संजय अपने परिवार के साथ सेक्टर-55, प्रतापगढ़ में रहता था। इसके परिवार में पत्नी वंदना के अलावा दो बेटी और दो बेटे हैं। वहीं मूलरूप से महोबा, यूपी का रहने वाला राजेंद्र परिवार के साथ सेक्टर-25 में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व पांच बच्चियां हैं।

दरवाजा बंद था, इसलिए रुकी हवा
संजय और राजेंद्र दोनों ही सेक्टर-25 स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार रात को ठंड अधिक थी। शाम के समय दोनों ड्यटी पर पहुंचे। इन्होंने गार्ड रूम में अंगीठी जलाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरवाजा बंद होने के बाद अंदर हवा आने-जाने का रास्ता बंद हो गया।

कमरा अंदर से था बंद
इनको पता ही नहीं चला दोनों कब मौत के मुंह में चले गए। सुबह के समय सबसे पहले कंपनी में सफाई करने वाला कर्मचारी पहुंचा। उसने मेन गेट को खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद बाकी कर्मचारियों व अधिकारियों को खबर दी गई। बाकी कर्मचारी पहुंचे तो गार्ड रूम अंदर से बंद पाया।

कुर्सी पर मिले मृत
दरवाजा तोड़ने पर दोनों कर्सी पर मृत मिले। दोनों को मृत देखते ही अफरा-तफरी मच गई। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अंगीठी की वजह से दम घुटने की आशंका जता रही है। मामले की छानबीन जारी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शाम 7.10 बजे संजय निकला था ड्यूटी
संजय की पत्नी वंदना ने बताया कि रविवार शाम करीब 7.10 बजे उसका पति ड्यूटी के लिए निकला था। इस बीच 8.03 बजे कंपनी के किसी अधिकारी ने कॉल कर वंदना को धमकाया और समय से संजय के कंपनी न आने की बात की। वंदना ने कहा कि मौसम खराब है, बस संजय पहुंचने ही वाले होंगे। इसके बाद दोबारा कॉल परिवार को धमकाया गया।

परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप
संजय और राजेंद्र के परिजनों ने कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि जिस कमरे में हादसा हुआ, वहां कोई वेंटिलेशन नहीं था। उन्होंने कहा है कि दोनों के बच्चे छोटे-छोटे हैं, कंपनी की ओर से परिवार को उचित मुआवजा मिले। कंपनी के बाकी कर्मचारी इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।

हमेशा की नींद सुला देती है कार्बन मोनो ऑक्साइड
अगर कोई रात के समय अंगीठी का इस्तेमाल करता है, तो उसको कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए। ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़े। बीके अस्पताल के डॉक्टर मोहित अग्रवाल ने बताया कि ठंड दूर भगाने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर के अलावा अंगीठी का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अंगीठी का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। डॉक्टर मोहित ने बताया कि अंगीठी में कच्चे कोयले या लकड़ी का इस्तेमाल होता है। इससे कॉर्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलती है। यह गैस कमरे में ऑक्सीजन को रिप्लेस करती है। ऑक्सीजन की कमी से व्यक्ति बेहोशी की स्थिति में चला जाता है। इससे दम घुटने से मौत हो जाती है

अंगीठी के बजाए हीटर का करें प्रयोग
ठंड दूर भगाने के लिए अंगीठी की बजाय मैकेनिकल हीटर आदि का प्रयोग करना चाहिए। हालांकि रात में सोते समय हीटर को भी बंद करना चाहिए। कड़ाके की ठंड के साथ घरों में अंगीठी और पानी गर्म करने के लिए गीजर का प्रयोग बढ़ गया है। निजी अस्पताल में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया की सर्दियों में अंगीठी से होने वाली घटनाओं के मामले काफी बढ़ जाते हैं। पिछले वर्ष भी एक बाथरूम में गैस गीजर ऑन कर नहाने गई 33 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बंद कमरे के अंदर अंगीठी में लकड़ी या कोयला जलाने से कमरे में कार्बन मोनो ऑक्साइड का लेवल बढ़ जाता है और कमरे में धीरे-धीरे ऑक्सीजन का लेवल घटता चला जाता है। जब आप सांस लेते हैं तब खतरनाक कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस, सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंचकर खून में मिलने लगती है और लगातार ऐसा होने से आपके खून में हीमोग्लोबिन का लेवल घटने लगता है और अंत में मौत भी हो सकती है।

पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
साल 2020 में सेक्टर-58 में पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की मौत हो गई थी। दंपती ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। जिससे तीनों का दम घुट गया। राजीव कॉलोनी में रहने वाला अमन (24) अपनी पत्नी प्रिया (21) और 6 साल के बेटे मानव के साथ यहां किराए पर रहता था। अमन सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। रात में ठंड होने के कारण ये लोग कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। जिसके चलते दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

18 जनवरी 2021: फरीदाबाद सेक्टर-31 निवासी भाजपा नेता भारती भाकुनी की 13 वर्षीय बेटी की मौत गैस गीजर वाले बाथरूम में हुई थी।

15 जनवरी 2016: एनआईटी एक स्थित आर्य समाज मंदिर रोड पर 24 साल की शिल्पा और उनके दो साल के बेटे की गैस गीजर वाले बाथरूम में नहाने के दौरान मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed