फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people, including a foreign tourist, died while visiting the Taj Mahal

Faridabad News: संशोधित आगरा के ध्यानार्थ ताजमहल देखने जा रहे विदेशी पर्यटक समेत दो की मौत

Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a foreign tourist, died while visiting the Taj Mahal
विज्ञापन


केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, पोलैंड निवासी युवती की हालत गंभीर
डंपर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई
संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। सदर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से बेकाबू हुई कार ट्रक से जा टकरा। हादसे में पोलैंड निवासी युवक और आगरा निवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, विदेशी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ये लोग ताजमहल देखने आगरा जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आगरा के बसई निवासी नफीस दिल्ली में टैक्सी चलाते थे। बुधवार सुबह वह गुरुग्राम स्थित होटल हयात से पोलैंड निवासी मज्जीक (29) और अग्नेशका (27) को लेकर आगरा जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मज्जीक और चालक नफीस को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अग्नेशका को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही नफीस के परिजन अस्पताल पहुंच गए और पुलिस को लिखित शिकायत दी। अधिकारियों का कहना है कि डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article