फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two people died in road accident

हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
two people died in road accident
हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन

बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग सेक्टर-छह स्थित एक ढाबे के सामने हाईवे पार कर रहे युवक को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। टक्कर से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ढाबा संचालक ने युवक को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी और मामला दर्ज कराया।
ढाबा संचालक राम नाथ साहनी ने पुलिस को बताया कि वह सुभाष कालोनी में रहता है और सेक्टर-6 में चेतक कंपनी के सामने हाईवे की तरफ एक ढाबा चलाता है। उसके ढाबे पर अजय अक्सर खाना खाने आता था। बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे अजय हाईवे को पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सेक्टर-सात पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं, बाईपास रोड स्थित जाट चौक पर देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। थाना आदर्शनगर पुलिस ने घायल के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई जगत बाईपास रोड पर पलवल से मंझावली की तरफ आ रहे थे। तभी जाट चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह और उसका भाई दूर जाकर गिरे। लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जगत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed