फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Two people came to see the i20': ID from Pulwama, registration in Aamir's name; car dealer explains how the d

'दो लोग i20 कार देखने आए थे': पुलवामा की आईडी, आमिर के नाम रजिस्ट्रेशन; गाड़ी डीलर ने बताया कैसे हुई डील

Wed, 12 Nov 2025 08:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 08:07 PM IST
सार

Delhi Blast: दिल्ली में जिस आई-20 कार से धमाका हुआ, उसको लेकर नया खुलासा हुआ है। फरीदाबाद में सेकंड-हैंड कार बेचने वाली कंपनी रॉयल कार जोन के डीलर अमित पटेल ने कहा कि कार देने के लिए दो लोग आए थे। कार आमिर राशिद के नाम पर पंजीकृत थी।

विज्ञापन
'Two people came to see the i20': ID from Pulwama, registration in Aamir's name; car dealer explains how the d
दिल्ली धमाके में इस्तेमाल आई-20 कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लाल किले में हुए ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार को फरीदाबाद से खरीदा गया था। आतंकियों ने ओएलएक्स के जरिए इसका सौदा किया था। इसके बाद वह फरीदाबाद आकर उसको ले गए थे। इस बात की पुष्टि फरीदाबाद के रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल ने की। उन्होंने बताया कि कार खरीदने के लिए जो आई डी दी गई। उनमें जो पता था वो पुलवामा का था। उन्होंने यह भी कहा कि कार नाम कराने के लिए दिए गए समय से पहले ही दिल्ली में ब्लास्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


सेक्टर-37 स्थित रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल ने बताया कि 29 अक्टूबर को ओएलएक्स के माध्यम से एक ग्राहक उनके पास आया था। उस ग्राहक को उनके ऑफिस स्टाफ सोनू ने हैंडल किया। ग्राहक ने हुंडई आई20 कार मांगी थी। जिनको सोनू ने (मॉडल 2013 या 2014) का माॅडल दिखाया। उसके बाद उनको ग्राहक ने गाड़ी देखने के बाद तुरंत खरीदने का निर्णय लिया। कार को खरीदने के लिए जो दस्तावेज दिए गए उसमें उन्होंने आधार कार्ड और पैन कार्ड दिया था। जिस पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का दर्ज था।

विज्ञापन

कुछ घंटों के बाद ही ले गए थे कार
अमित पटेल ने बताया उनके स्टाफ ने डॉक्यूमेंटेशन पूरा करने के बाद 29 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे गाड़ी आमिर और रशीद नाम के दो व्यक्ति को सौंप दी। उनका कहना है अगर उनको थोड़ा भी शक होता तो वह गाड़ी नहीं देते। आमिर ने गाड़ी की आरसी को ट्रांसफर कराने के लिए 25 दिन का टाइम मांगा था। उन्होंने बताया कि जिस कार को बेचा गया, वह पहले से सेकेंड ओनर के नाम पर थी और आरसी में भी उसी का नाम दर्ज था। इसलिए आमिर रशीद को कहा गया कि 20-25 दिन बाद आरसी अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए आ जाएं।

पीसीयू हो गया था एक्सपायर
अमित पटेल ने बताया कि कार का इंश्योरेंस की डेट अभी बची हुई थी। हालांकि उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया था। इस वजह से उन्होंने नजदीक के ही पेट्रोल पंप में उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी बनवाया। इसके बाद वह कार लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि कि आमिर और राशिद नाम के दो युवक कार खरीदने के लिए आए थे। वह दोनों एक ऑटो में गाड़ी लेने के लिए आए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह ऑटो से उतरकर नहीं आया। इसलिए वह उसको नहीं पहचान पाए।

विज्ञापन

जांच टीम को दिए सभी दस्तावेज
अमित पटेल ने बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली स्पेशल सेल की टीम उनके शोरूम पर पहुंची और उनके स्टाफ को पूछताछ के लिए ले गई। जैसे ही मुझे जानकारी मिली, वह खुद दिल्ली पहुंचे और जांच एजेंसी के सामने सभी दस्तावेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारियां दी। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें: Delhi Blast: फरीदाबाद में ईदगाह के पीछे मिली इकोस्पोर्ट, महिला समेत तीन उतरे... दिल्ली ब्लास्ट में नए खुलासे


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed