{"_id":"69989ee1865e05ef43060f9a","slug":"two-people-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63351-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने ठगी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने ठगी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- 4 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस की टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान फलौदी निवासी प्रकाश व रमेश कुमार शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में परिचित हैं। रमेश कुमार ने प्रकाश से बैंक खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
डबुआ कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया गया कि सितंबर 2025 में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराया। आरोपी ने खाता खुलवाकर 1 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड मांगा तो नहीं मिला। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।