{"_id":"6ab56d1fb62eea54ea0fa79a","slug":"two-parks-will-be-developed-people-will-get-better-facilities-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80916-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो पार्कों का होगा विकास, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो पार्कों का होगा विकास, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन
अटल पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनेगा, फव्वारे और प्रवेश द्वार का होगा निर्माण
वार्ड-20 के पार्क में बनेगा ट्रैक, टहलने आने वाले वालों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के पार्कों में टहलने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को अब बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम ने दो पार्कों के विकास की योजना बनाई है। सेक्टर-2 के अटल पार्क पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, वार्ड-20 में बूस्टिंग स्टेशन के पास स्थित पार्क में ट्रैक निर्माण के लिए 7.95 लाख रुपये जारी किया जाएंगे।
सेक्टर-2 का अटल पार्क आसपास के सेक्टरों के लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और व्यायाम का प्रमुख स्थान है। एचएसवीपी ने पार्क के उन्नयन और मरम्मत की योजना तैयार की है। यहां सिंथेटिक ट्रैक बनाने के साथ फव्वारा और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य सिविल और सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। ट्रैक बनने से नियमित रूप से वॉक और रनिंग करने वाले लोगों को निर्धारित और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
वार्ड-20 में बूस्टिंग स्टेशन के पास स्थित पार्क में अभी व्यवस्थित ट्रैक नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों को कच्चे रास्तों और पार्क के खुले हिस्से में टहलना पड़ता है। नगर निगम ने यहां ट्रैक निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। काम पूरा होने के बाद सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने वालों को निर्धारित जगह मिल सकेगी। खासकर बुजुर्गों के लिए समतल ट्रैक सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
निर्माण के साथ रखरखाव भी जरूरी
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्कों में नई सुविधाएं विकसित होने के बाद उनके नियमित रखरखाव पर भी ध्यान देना जरूरी है। ट्रैक, फव्वारे और अन्य सुविधाओं की समय-समय पर मरम्मत और सफाई नहीं होने पर कुछ समय बाद स्थिति फिर खराब हो सकती है। इसलिए स्थानीय लोगों ने दोनों पार्कों के विकास के साथ इनके नियमित रखरखाव की व्यवस्था की भी मांग की है।
पार्कों में लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अटल पार्क में सिंथेटिक ट्रैक, फव्वारा और मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद पार्क का स्वरूप बेहतर होगा और लोगों को सैर, व्यायाम सहित अन्य सुविधाएं पहले से बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।
- संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी