फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two Nigerians arrested for kidnapping and demanding ransom

अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में दो नाइजीरियन गिरफ्ता

Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two Nigerians arrested for kidnapping and demanding ransom
अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपियों को गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। नाइजीरियन युवक से हुई मारपीट, अपहरण और फिरौती मांगने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान केल्विन और केनेथ के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद कर ली है। घटना बृहस्पतिवार की है।
विज्ञापन

सेक्टर-75 में रह रहे नाइजीरिया निवासी बॉबी ओनयेका ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई को नाइजीरियन युवकों ने बंधक बना लिया है। दिल्ली ले जाकर बुरी तरह से पीटने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ने की एवज में फिरौती मांगी थी। इस संबंध में सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि हाल ही में आरोपियों और शिकायतकर्ता का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाना बीपीटीपी में जाकर समझौता कर लिया था। समझौते के बाद आरोपी सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल में पहुंच गए। यहां राजीनामा की बात को लेकर दोबारा से झगड़ा हो गया। आरोपी शिकायतकर्ता के भाई को गाड़ी में जबरदस्ती उठाकर दिल्ली ले गए। पीड़ित की पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बात की भनक आरोपियों को लग गई। वे पीड़ित को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। इस बारे में थाना सूरजकुंड में अपहरण, मारपीट, साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी केल्विन और केनेथ को सेक्टर-82 से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरियन दूतावास, एफआरआरओ एवं विदेश मंत्रालय को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed