{"_id":"6aa99b249e3aad6271056539","slug":"two-new-dengue-cases-detected-district-tally-rises-to-15-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80100-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, जिले में संख्या बढ़कर 15 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, जिले में संख्या बढ़कर 15 हुई
विज्ञापन
दोनों मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। दोनों मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 18 और मलेरिया के तीन मरीज सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के नए मामले सामने आने के बाद मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां कराई गईं। विभाग की टीमों ने क्षेत्र में जांच कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया। इसके अलावा मरीजों के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया।
विभाग की टीमों ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमले, छत और अन्य स्थानों पर जमा पानी की नियमित रूप से जांच करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि परिवार में किसी व्यक्ति को बुखार होने पर डेंगू और मलेरिया की जांच जरूर कराएं। वहीं, चिकित्सक की सलाह पर स्वाइन फ्लू की जांच कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इस साल डेंगू से संबंधित लापरवाही मिलने पर 1830 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, पांच हजार से अधिक लोगों की डेंगू की जांच की जा चुकी है। विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं और लार्वा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है।