फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new corona patients found, health department increased surveillance

कोरोना के दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Mon, 13 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two new corona patients found, health department increased surveillance
Two new corona patients found, health department increased surveillance
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने दो नए मरीज की संक्रमण की पुष्टि की। जबकि एक मरीज को स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 41 हो गई है। वहीं, सोमवार को विदेश से 170 लोग लौटे है। इसके बाद कुल संख्या 2597 हो गई है। इनमें 995 लोग ऐसे है जो स्वास्थ्य विभाग को अपनी यात्रा संबंधी जानकारी साझा करने से कतरा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को एनआईटी 5 व सेक्टर-8 से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल कोरोना का रिकवरी रेट 99.24 बना हुआ है।
विज्ञापन

10320 लोगों ने लगवाया कोरोना रोधी टीका
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। सोमवार को 75 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए। इसके साथ ही शहर के चार निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण लगाया गया। इस दौरान 10320 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इनमें से 1924 लोगों ने टीके की पहली व 8396 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि 18 से 44 साल तक की उम्र के 1512 लोगों ने टीके की पहली व 6638 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल तक की उम्र के 343 लोगों ने टीके की पहली व 1627 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के 69 बुजुर्गों को टीके की पहली व 131 बुजुर्गों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

फरीदाबाद 70 फीसदी ने ली दूसरी खुराक
गुरुग्राम जिला टीकाकरण में दूसरी खुराक का 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। इसी प्रकार, अंबाला 88, चरखीदादरी 81, पंचकूला 79, फरीदाबाद 70, भिवानी जिला 63 और रेवाड़ी 62 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुका है। ये जिले पहली खुराक में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अभी अस्पताल में एक मरीज दाखिल है, जबकि 40 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सोमवार को 2777 नए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1987 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने की सावधानी बरत कर ही कोरोना से बचाव जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed