फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new corona infected found, four healthy

कोरोना के दो नए संक्रमित मिले, चार स्वस्थ

Mon, 12 Jul 2021 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Two new corona infected found, four healthy
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में दो नए मामलों की पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में चार संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। राहत की बात है कि करीब 25 दिन से जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99,736 हो गई है। इनमें से 98,997 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अब जिले में कोरोना के केवल 23 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 11 अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 12 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले में तीन मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं है। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि सोमवार को 2099 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 438 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अभी तक जिले में लगभग 9 लाख 60 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

तीसरी लहर को रोकने के लिए अलर्ट जारी
स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर को काबू करने के लिए होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों पर निगरानी बढ़ाने की योजना बनाई है। टीमें होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज पर नजर रखेंगी। इसके लिए घर पर औचक निरीक्षण कर मरीजों की जानकारी ली जाएगी। होम आइसोलेशन में घर से नदारद लोगों पर एफआईआर दर्ज कर सबक सिखाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed