फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two members of gang supplying illegal weapons in Delhi-NCR arrested

Faridabad News: दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two members of gang supplying illegal weapons in Delhi-NCR arrested
-क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से 4 पिस्टल, 1 तमंचा, 6 मैगजीन तथा 26 कारतूस किए बरामद
विज्ञापन

- मेरठ से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया आरोपियों में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी इरशाद (40) तथा पलवल की कृष्णा कॉलोनी निवासी मुकेश (30) का नाम शामिल है। दोनों फिलहाल एक साथ पलवल में रह रहे थे। कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सूरजकुंड थाना एरिया में चार आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर 6 अवैध हथियार तथा 40 कारतूस बरामद किए थे। आरोपियों से पूछताछ में इरशाद का नाम सामने आया। एसआई विजय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने दो अप्रैल को इरशाद को बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से एक पिस्टल तथा दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाने में केस दर्ज कराया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी ने मुकेश के बारे में जानकारी दी। टीम ने आरोपी मुकेश को बल्लभगढ़ से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के मेरठ से हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे। आरोपी इरशाद पैसों का सारा लेन-देन रखता था। आरोपियों के कमरे से दो पिस्टल, एक तमंचा, मैगजीन तथा 13 कारतूस कमरे से बरामद किए गए। इस गिरोह के छह आरोपियों से पुलिस अब तक नौ पिस्टल, दो तमंचा तथा 66 कारतूस बरामद कर चुकी है। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed