फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two married women died in three days, case registered

Faridabad News: तीन दिन में दो विवाहिताओं की मौत, केस दर्ज

Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two married women died in three days, case registered
दहेज में कार नहीं मिलने के कारण विवाहिताओं को किया जा रहा था परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। जिले में दहेज प्रथा के कारण मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में दो विवाहिताओं ने अपनी जान गंवा दी है। दहेज में कार नहीं मिलने के कारण ही दोनों विवाहिताओं को परेशान किया जा रहा था।
बुधवार को दहेज प्रताड़ना के कारण 24 साल की वर्षा की मौत हो गई। नौरंगाबाद निवासी वर्षा की उसके ससुरालवालों ने कथित रूप से दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वर्षा का शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के भाई अनूप की शिकायत पर पति सहित छह ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के भाई अनूप ने बताया कि उन्होंने वर्षा की शादी 23 अप्रैल 2023 को औरंगाबाद गांव निवासी सुमित के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही ससुर, सास, पति और दो ननदें दहेज कम लाने के ताने देने लगीं। इसके साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी तथा ननदों के लिए सोने के आभूषणों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वर्षा के साथ निरंतर मारपीट की जाती थी। परिवार की मजबूरी को देखते हुए अनूप ने अपना प्लॉट बेचकर ससुराल पक्ष को 6 लाख रुपये दिए लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। कुछ समय बाद वर्षा को वापस घर लाया गया, पर ससुराल वाले पंचायत लेकर आए और भविष्य में उत्पीड़न न करने का भरोसा देकर उसे दोबारा साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप के अनुसार, 2 दिसंबर को वर्षा ने अपने छोटे भाई को फोन कर बताया था कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही उसके पति सुमित की दूसरी शादी की बात कर रहे हैं। अगले ही दिन वर्षा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसका गला दबाया और शव को बामनीखेड़ा के अस्पताल में छोड़कर भाग गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने वर्षा के पति सुमित, ससुर विक्रम, सास और ननदों रेनू व मधु पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।



नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


बीते 1 दिसंबर को ही हसनपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव लिखी में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हुई थी। विवाहिता के पिता ने दहेज में कार नहीं देने पर शादी के छह महीने बाद ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। परिवारवालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी से दहेज की मांग के साथ मारपीट व उत्पीड़न करते थे। सभी लोग उसकी बेटी से अपने मां-बाप से नई चार पहिए कार निकलवाने की मांग भी करते थे। शादी के दौरान पीड़ित ने ससुराल पक्ष की मांग पर सारा सामान दिया लेकिन आरोपी फिर भी बेटी के साथ मारपीट करते रहे। हसनपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed