फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two main accused arrested in murder case

Faridabad News: जानलेवा हमले के मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two main accused arrested in murder case
पलवल। गांव भुर्जा में जानलेवा हमले के मामले में सीआईए पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ दौलत और रूपेश उर्फ भोला के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए प्रभारी पी/एसआई दीपक ने बताया कि गांव भुर्जा में दर्ज दो जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण ने बताया था कि 26 अगस्त की रात करीब 11-12 बजे आरोपी संदीप उर्फ दौलत और दुर्गेश उनके घर के बाहर गाली-गलौज करने आए। इसके बाद आरोपी घर में घुसकर लक्ष्मण और उनके भाई प्रेमचंद से हाथापाई की। अगले दिन जब दोनों भाई अस्पताल से उपचार कर लौट रहे थे, तो चांदपुर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीन गाड़ियों से लगभग 15-16 युवक हथौड़ा, सरिया, पिस्तौल और कुल्हाड़ी लेकर उतरे और दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया। हमले में प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश उर्फ भोला की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और सफेद रंग की पोलो कार बरामद की गई है। वहीं, संदीप उर्फ दौलत की निशानदेही पर हथौड़ा बरामद हुआ है। सीआईए टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed