फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two lakh rupees withdrawn from the account of the workers after kidnapping them and holding them hostage

Faridabad News: मजदूरों का अपहरण कर बंधक बनाकर खाते से निकाले दो लाख रुपये

Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees withdrawn from the account of the workers after kidnapping them and holding them hostage
तीनों मजदूरों को कंपनी में काम करने के लिए लेकर गए थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंबेडकर चौक पर दिहाड़ी मजदूरी के लिए खड़े तीन मजदूरों का कार में अपहरण कर खाते से पैसे निकालने का मामला सामने आया है। आरोपी मजदूरों को कंपनी में काम करने के लिए अपनी गाड़ी में बैठाकर नूंह स्थित गांव रिंगड के खेतों में ले गए। वहां पर मजदूरों को बंधक बनाकर उनके खाते से पैसे निकालने के बाद वापस फरीदाबाद छोड़ दिया। आरोप है कि छोड़ने से पहले आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव मिर्जापुर निवासी संदीप ने बताया कि वह मूलरूप से गांव घुसराना जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दो अप्रैल की सुबह वह अपने साथी ऐनुल निवासी हसमत नगर नगला गुलरिया जिला फिरोजाबाद यूपी और अखिलेश कुमार निवासी बसंतपुर जिला फैजाबाद उत्तर प्रदेश तीनों लेबर अंबेडकर चौक पर मजदूरी के लिए खड़े थे। कुछ समय बाद उनके पास एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें दो लड़के मौजूद थे। उन्होंने उन तीनों को कंपनी में मजदूरी करने के लिए गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठने के बाद कंपनी जाने से पहले आरोपियों ने कहा कि वह अपने घर से आईडी ले लें। क्योंकि कंपनी में आईडी के बिना नहीं जाने दिया जाएगा। इसके बाद वह उनको किराये के कमरे में लेकर गए जहां तीनों ने अपने-अपने आधार कार्ड ले लिए और गाड़ी में बैठाकर चल दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी आपस में जावेद और साहिद का नाम ले रहे थे। उन्होंने देखा कि गाड़ी फरीदाबाद से बाहर को जा रही है, जिसके लिए तीनों ने मना किया। आरोप है कि उसी बात पर आरोपियों ने उनको चाकू दिखाकर चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उनको रिंगड गांव जिला नूंह के खेतों ले गए। वहां पर आरोपियों के करीब 10 अन्य साथी वहां पर पहले से मौजूद थे। सभी ने उनको बंधक बनाकर उनके आधार कार्ड लेकर मशीन पर अंगूठा लगाकर उनके खाते से रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए। आरोप है कि आरोपियों ने तीनों के खाते से करीब दो लाख से अधिक रुपये निकाले हैं। पैसे निकालने के बाद सभी आरोपियों ने उनको वापस फरीदाबाद छोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed