{"_id":"662bf080976a4d92830a238f","slug":"two-killed-three-seriously-injured-in-separate-road-accidents-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-105980-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल/हथीन। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गांव सराय खटैला पुल के समीप हुआ, जहां कार की टक्कर से ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। वहीं गांव हुंचपुरी के समीप हुए दूसरे हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर वाहनों के अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस आरोपी चालकों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पहले हादसे में बल्लभगढ़ के गांव सीकरी निवासी देवेंद्र ने मुंडकटी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह हलवाई का काम करते हैं। हसनपुर लगन सगाई में वह अपने साथी सतबीर, रवि व देवेंद्र के साथ काम करने के लिए गए थे। काम निपटाने के बाद चारों ऑटो में सामान लेकर वापस लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव सराय खटैला पुल के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कुछ देर के लिए अपनी कार रोकी उसके बाद मौका देखकर फरार हो गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सतबीर की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।
दूसरे मामले में हथीन गांव रनसीका निवासी जमील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने भतीजे सोहिल के साथ किसी घरेलू कार्य से बाइक से हथीन आ रहे थे। हुंचपुरी गांव के समीप वह बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर खेत में शौच करने के लिए चला गया। उनका भतीजा सोहिल बाइक के साथ वहीं खड़ा था। इसी दौरान हथीन की तरफ से ट्रैक्टर चालक ने उसके भतीजे सोहिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में सोहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से अपने ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। सोहिल को उपचार के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन चालकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।