फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two killed, three injured as auto overturns

Faridabad News: ऑटो पलटने से दो की मौत, तीन घायल

Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured as auto overturns
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के रतिपुर गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से दो सवारियों की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही राहगीरों ने सभी घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी अजय रोजाना की तरह पलवल से हथीन के लिए ऑटो चला रहा था। रतिपुर के पास अचानक सड़क पर एक पशु के आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो चालक अजय के साथ महेशपुर निवासी सुभाष, रूपड़ाका निवासी अतरशा, फिरोजपुर राजपूत निवासी रिंकी और दुर्गापुर निवासी ऊर्मिला गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुभाष और अतरशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed