{"_id":"6994beabeb0c981e19033807","slug":"two-injured-in-collision-between-dumper-and-school-bus-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110015-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डंपर और स्कूल बस की भिड़ंत में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डंपर और स्कूल बस की भिड़ंत में दो घायल
विज्ञापन
नूंह। शहर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस लाइन के पास एक डंपर और स्कूल बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार नूंह के सनराइज स्कूल की बस सुबह करीब 20 स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। संवाद