फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two including a Nigerian arrested in fraud case by posing as acquaintance

Faridabad News: परिचित बनकर ठगी मामले में नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two including a Nigerian arrested in fraud case by posing as acquaintance
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली से पकड़े आरोपी
विज्ञापन

- आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। परिचित बनकर 66,500 रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने एक महिला और नाइजीरियन व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में महिला ईरीन दास (26) व एमैका बगौना (36) शामिल हैं। महिला दिल्ली के चाणक्य पैलेस की और आरोपी एमैका बगौना नाइजीरिया का रहने वाला है। विदेशी नागरिक अब दिल्ली के द्वारका में रहता है।
इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला खाताधारक है। इसने अपना बैंक खाता नाइजीरियाई आरोपी को दिया था। उसने यह खाता आगे ठगों को दे दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को ये शिकायत साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में सेक्टर-16 निवासी महिला ने दी थी। इसमें कहा गया कि 12 मार्च को उनके पास एक कॉल आया। कॉल पर एक युवती ने उनकी बहन बनकर बात की और मजबूरी बताकर तुरंत रुपये ट्रांसफर करने को कहा। महिला ने झांसे में आकर 66,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि बहन ने तो कॉल की ही नहीं थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
एक अन्य मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाता देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 22 साल का अशोक राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि उसने सुखदेव का खाता लेकर राकेश को दिया और उसने ये खाता आगे बेच दिया। आरोपी अशोक बीए की पढ़ाई कर कैब चलाता है। सुखदेव के खाते में ठगी के 2,14,257 रुपये आए थे। सुखदेव व राकेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पकड़े गए अशोक को भी जेल भेज दिया गया है। ठगी की वारदात को लेकर सेक्टर-आठ निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed