फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two illegal farm houses built in Aravali broke

अरावली में बने फार्म हाउस पर तोड़फोड़ कार्रवाई, पहले दिन दो तोड़े

Tue, 10 Aug 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two illegal farm houses built in Aravali broke
फरीदाबाद सूरजकुंड रोड अरावली में अतिक्रमण हटाते वन विभाग की टीम । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। खोरी गांव में तोड़फोड़ के बाद अब अरावली में बने अवैध फार्म हाउस में तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने फरीदाबाद-सूरजकुंड रोड पर बने विंडसर हिल्स फार्म हाउस को तोड़ दिया। देर शाम तक एक अन्य को भी तोड़ने की कार्रवाई जारी रही। मौके पर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के बाद भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। खोरी की तरह ही यहां भी मीडिया को तोड़फोड़ कार्रवाई से दूर रखा गया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को खोरी मामले में सुनवाई के दौरान अरावली में बने सभी प्रकार के अवैध निर्माणों को तोड़ने के आदेश दिए थे। आदेश के दायरे में शिक्षण संस्थान, होटल, फार्म हाउस, दो कॉलोनियां व कई सोसाइटियां आ रही हैं। कार्रवाई शुरू होने से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इनमें से काफी ऐसे हैं, जिन्होंने नगर निगम से सीएलयू और वन विभाग से एनओसी ली हुई है। कुछ ने सीएलयू के लिए नगर निगम में आवेदन किया है। इन सभी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को 20 अगस्त तक का समय दिया है। अब सरकार मंथन कर रही है कि आगे क्या करना है। दूसरी तरफ, वन विभाग द्वारा अरावली में अवैध निर्माणों का ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है। पहले यहां अवैध निर्माणों की संख्या 140 बताई जा रही थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि यह संख्या कहीं अधिक है।
विज्ञापन

फार्म हाउस संचालक के पास सीएलयू व एनओसी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है कि ऐसे और कितने फार्म हाउस हैं। जल्द उन्हें भी तोड़ा जाएगा। ये निर्माण सेक्टर-28 निवासी संदीप चपराना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, वन विभाग अधिकारी
पीएलपीए अधिसूचित वन क्षेत्र से अवैध निर्माण को सार्वजनिक नोटिस जारी
फरीदाबाद। जिला वन संरक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम (पीएलपीए), 1900 की धारा 4 और 5 के तहत अधिसूचित भूमि पर गैर वानिकी गतिविधियों, अनधिकृत निर्माण किया गया है। इनमें मेवला महाराजपुर, अंखीर, बड़खल, अनंगपुर, लकड़पुर, भांखरी, पाली, धौज, मांगर, सिलाखड़ी, कोट और सिरोही, खोरी जमालपुर, गोठड़ा मोहत्ताबाद के पीएलपीए 1900 के तहत अधिसूचित क्षेत्र में फार्म हाउस और अनधिकृत निर्माण हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्पेशल लीव टू अपील (सी) नंबर (एस) 7220-7221-2017 में नगर निगम फरीदाबाद बनाम खोरी गांव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के मामले में गए। सुप्रीम कोर्ट ने वन क्षेत्र से सभी अनधिकृत निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए हैं।

इस सार्वजनिक नोटिस द्वारा वन भूमि से समस्त निर्माण अनधिकृत उपयोग को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि वन भूमि में संचालित किसी गैर वानिकी गतिविधि या संरचना के निर्माण के लिए किसी सरकारी विभाग एजेंसी से अनुमति प्राप्त की गई तो ऐसे प्रपत्र को नोटिस अवधि के भीतर इस कार्यालय के संज्ञान में लाया जाए। पांच दिनों में अवैध निर्माण नहीं हटाए तो वन विभाग द्वारा तोड़ दिया जाएगा। इस दौरान मशीनरी पर आने वाला खर्च भी अवैध निर्माण करने वालों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed