{"_id":"611554728ebc3e7b963bee2a","slug":"two-illegal-farm-houses-broken-in-aravali-faridabad-news-noi598891960","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली में दो अवैध फार्म हाउस तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली में दो अवैध फार्म हाउस तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को हटाए जाने की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को नगर निगम व वन विभाग की टीम ने दोपहर को तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो बड़े फार्म हाउस तोड़ दिए गए। इस दौरान करीब 25 एकड़ वन भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तोड़फोड़ अभियान अभी जारी रहेगा।
वन विभाग ने अभी तक कुल 130 अवैध निर्माण को नोटिस जारी किया है। तोड़फोड़ की कार्रवाई चलने के बाद निर्माणकर्ता अपना जवाब वन विभाग के पास भेज रहे हैं। इन जवाबों की जांच के बाद अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। नगर निगम ने अरावली वन क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने का कार्य मंगलवार से शुरू किया था।
पहले दिन दो बड़े बैंक्वेट हॉल, बुधवार को दो फार्म हाउस और बृहस्पतिवार को अनखीर इलाके में दो बड़े फार्म हाउस तोड़े गए। फार्म हाउस मालिकों ने करीब 25 एकड़ जमीन की चारदीवारी कर कब्जा कर लिया था। कब्जे के अंदर कोई निर्माण नहीं किया था। फिलहाल गार्डन तैयार किया गया था। जिला वन विभाग अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जांच के बाद रोजाना अरावली वन क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने का कार्य जारी रहेगा।