फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two hooligon arrested with the theft things

चोरी के सामान सहित दो पकड़े

Wed, 09 Oct 2019 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
two hooligon arrested with the theft things
चोरी के सामान सहित दो पकड़े
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ कर चोरी के अन्य मामलों का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच बदरपुर सराय बार्डर ने घर व दुकान में चोरी करने वाले एक गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी पहचान मुजेमिल पुत्र इजराइल निवासी नाथूराम मोहल्ला कासगंज व गांधी पार्क कुंवर कालोनी अलीगढ़ में रहने वाले सुनील पुत्र श्यामवीर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों से एक कार समेत 38 मोबाइल फोन, एक होम थियेटर, एफएम रेडियो, एम्पलीफायर, चार स्पीकर, डाटा केबल, मेमोरी कार्ड बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद कार में माल भरकर फरार हो जाते थे। वाहन जांच के दौरान आरोपियों को बार्डर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed