फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two groups clash over old enmity youth critically injured in firing

Faridabad: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल, गाड़ियों की टक्कर के बाद बढ़ा व

Wed, 24 Jun 2026 11:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 24 Jun 2026 11:24 PM IST
सार

बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। गांव कंवारा कलां में मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें सुनील को गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Two groups clash over old enmity youth critically injured in firing
घायल सुनील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के थाना भूपानी क्षेत्र में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव कंवारा कलां स्थित ऋचा कंपनी के पास हुए घटनाक्रम में मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें डूंगरपुर निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच राजेश, अरुण और उनके कुछ साथी क्रेटा गाड़ी में कंवारा मोड़ से डूंगरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक इनोवा गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इनोवा में अजय और उसके कुछ साथी सवार थे। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही गांव से जुड़े हुए हैं और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। बताया गया कि कुछ समय पहले गांव में होर्डिंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस मामले में पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। बुधवार को हुई गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद फिर बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कहासुनी के बाद एक पक्ष के समर्थन में कई लोग मौके पर पहुंच गए। इनमें गांव के पूर्व सरपंच केशव, उसके भाई अजय, पिता हरिदत्त, लखन तथा अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि उनके पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अन्य हथियार थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

घायल सुनील के भतीजे सुमित बैसला ने आरोप लगाया कि उसके चाचा पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। सुमित के अनुसार उसके भाई बिट्टू ने फोन कर सूचना दी कि सुनील को गोली लगी है। मौके पर पहुंचने पर उसे मारपीट और फायरिंग की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि सुनील को दो गोलियां लगीं, जिनमें एक कंधे और दूसरी पेट में लगी।

घटना में बिट्टू और मेहतार भी घायल हुए हैं। बिट्टू के हाथ में चोट आई है, जबकि मेहतार को भी मारपीट में चोटें लगी हैं। दोनों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चलने के कारण अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed