फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two friends who went to celebrate birthday in Faridabad died by drowning in Yamuna

केक..कीचड़ और अनहोनी: आयुष ने यमुना किनारे मनाया आखिरी बर्थडे, मस्ती पड़ी भारी; सात दोस्तों में से दो डूबे

Mon, 01 Sep 2025 08:26 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 08:26 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मीठापुर में रहने वाले आयुष का रविवार को 18वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मीठापुर दोस्त धर्मेंद्र, इस्माइलपुर निवासी दोस्त मोहित, दीपक, निखिल, चंद्रप्रकाश, सुबोध और अक्षित के साथ किड़ावली गांव आया हुआ था। 

विज्ञापन
Two friends who went to celebrate birthday in Faridabad died by drowning in Yamuna
यमुना में डूबने से दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांव किड़ावली में यमुना नदी किनारे अपना 18वां जन्मदिन मनाने आए युवक व उसके दोस्त की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने छह अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली मीठापुर से आए थे। नदी किनारे केक काटने के बाद कीचड़ से मस्ती कर रहे थे। तभी दो दोस्तों का पैर फिसल गया और दोनों डूब गए। एसडीआरएफ की टीम दोनों युवकों को नदी में तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन

आयुष का था 18वां बर्थडे
थाना भूपानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मीठापुर में रहने वाले आयुष का रविवार को 18वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मीठापुर दोस्त धर्मेंद्र, इस्माइलपुर निवासी दोस्त मोहित, दीपक, निखिल, चंद्रप्रकाश, सुबोध और अक्षित के साथ किड़ावली गांव आया हुआ था। गांव के पास से ही यमुना नदी बहती है। जानकारी के अनुसार सभी ने पहले आयुष के बर्थडे का केक काटा। उसके बाद सभी नदी के पास मौजूद कीचड़ में मस्ती करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने के लिए जाने लगे दो दोस्त
दोस्तों ने बताया कि आयुष व धर्मेंद्र नदी किनारे नहाने जाने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और दोनों डूबने लगे। नदी में पानी का स्तर व बहाव तेज होने की वजह से दोस्त कुछ नहीं कर पाए। दोस्तों की ओर से मदद के लिए गांव वासियों को बुलाया गया। जिस पर आवाज सुनकर ग्रामीण आए, लेकिन तब तक दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

देर शाम तक नहीं लगा पता
घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई। टीम ने कई घंटों तक लगातार युवकों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर उनकी टीम की ओर से मंगलवार को दोबारा से तलाश की जाएगी। यमुना नदी का जलस्तर दो दिन और तेजी से बढ़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए युवकों को ढूंढने में अधिक परेशानी हो सकती है। दोस्तों ने बताया दोनों युवक 12वीं कक्षा पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed