फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two-four arrested, five cases solved

Faridabad News: दो चार गिरफ्तार, पांच मामले सुलझे

Mon, 04 Sep 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two-four arrested, five cases solved
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने वाहन चोरी व घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की आपस में मुलाकात जेल में ही हुई थी। पूर्व में बल्लभगढ़ में चार व सेक्टर-7 में एक चोरी के मामला दर्ज है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-3 निवासी सलीम और गांव खेड़ीकलां निवासी निक्की के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच टीम ने सलीम को आगरा नहर पुल सेक्टर 8 के पास से और निक्की को गांव भतोला से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मोटरसाइकिल थाना मुजेसर क्षेत्र से चोरी की थी। आरोपियों ने सेक्टर-28 स्थित एक दूध की डेयरी से तीन गैस सिलिंडर भी चोरी किए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी से तीनों सिलिंडर बरामद कर लिए गए। थाना एसजीएम नगर से दो पंखे और तार के बंडल चोरी कर किसी फेरी वाले कबाड़ी को 7000 रुपये में बेच दिए थे। जिसमें आरोपियों से 5000 रुपये नकद बरामद किए गए है। आरोपियों ने थाना एसजीएम नगर के क्षेत्र में ही 9 अगस्त को दुकान से 8000 रुपये नकद व सामान चोरी किया था। जिसको आरोपियों ने बेच दिया था। आरोपियों से मामले में 10 हजार रुपये बरामद किए गए है। आरोपी सलीम चोरी के मामले में जमानत पर है और आरोपी निक्की भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed