फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two fake candidates and CHC operator arrested in board exam

Faridabad News: बोर्ड परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी व सीएचसी संचालक गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two fake candidates and CHC operator arrested in board exam
-12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान केंद्र संख्या-32 में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी
विज्ञापन

-एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सालाहेड़ी के परीक्षा केंद्र नंबर 32 पर दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, जो असली छात्रों की जगह बैठकर अंग्रेजी विषय का पेपर दे रहे थे। मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई है जबकि एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
केंद्र सुपरिंटेंडेंट अमित कुमार की शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान औचक चेकिंग और स्कैनिंग के समय दो परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड और रोल नंबर में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि एक नाबालिग छात्र असली छात्र सहबाज निवासी लखनाका की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि एक अन्य सहबाज निवासी अडबर असली छात्र अपने भाई समीर निवासी अडबर की जगह बैठा था। सुपरिंटेंडेंट ने दोनों को तत्काल हिरासत में लेकर नूंह सदर थाने पुलिस को सौंप दिया और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर फर्जी परीक्षार्थी सहबाज को गिरफ्तार किया व अन्य नाबालिक फर्जी परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन

---------------
सीएससी संचालक ने बनाया था फर्जी एडमिट कार्ड:
पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्ता पाए जाने पर नूंह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश देकर असल छात्र समीर पुत्र हाकमदीन निवासी अडबर व फर्जी एडमिट कार्ड/रोल नंबर स्लिप तैयार करने वाले सीएचसी संचालक जुनैद पुत्र सलमुद्दीन निवासी टांई को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि नूंह पुलिस और जिला प्रशासन की सतर्कता व मुस्तैदी के कारण यह मामला पकड़ा गया। जांच में एक आरोपी नाबालिग होने की भी बात सामने आई है। सदर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed