फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two expressways will be connected in Sector-65, work going on at a fast pace

Faridabad News: सेक्टर-65 में जुड़ेंगे दो एक्सप्रेसवे, तेजी से चल रहा काम

Mon, 24 Feb 2025 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two expressways will be connected in Sector-65, work going on at a fast pace
सेक्टर-65 इंटरचेंज पर फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूपी के नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फरीदाबाद को जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सेक्टर-65 इंटरचेंज से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस इंटरचेंज पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) से जोड़ा जाएगा। यहां पर पिलर्स खड़े करने के बाद अब पिलर्स कैप और गर्डर रखने का कार्य किया जा रहा है।

यूपी के ग्रेटर नोएडा, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों हवाई उड़ानों का ट्रायल चल रहा है। संभवत एक अप्रैल से इस हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। हवाई अड्डे को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 31.4 किलोमीटर का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। छह लेन के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद और पलवल क्षेत्र में जगह-जगह पर काम जारी है। सेक्टर-65 स्थित इंटरचेंज से शुरू होने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने का कार्य तेजी से चल रहा है। इंटरचेंज पर दोनों एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए पिलर्स बना दिए गए हैं। पिलर्स पर कैप रखने और पिलर्स को जोड़ने के लिए गर्डर रखने का कार्य जारी है। इसके अलावा यहां पर स्लिप रोड बनाई जा रही है।
विज्ञापन

---

सेक्टर-65 के पास से शुरू हो रहा है यह एक्सप्रेसवे

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फरीदाबाद को 31.4 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। फरीदाबाद और पलवल में 24.1 किलोमीटर का हिस्सा बनेगा। वहीं, 7.3 किलोमीटर हिस्सा यूपी के ग्रेटर नोएडा से जुड़े गांवों में बनेगा। फरीदाबाद, पलवल और ग्रेटर नोएडा के 19 गांवों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यमुना पर बन रहा है छह लेन का पुल
गांव मोहना में यमुना नदी पर छह लेन का पुल तैयार किया जा रहा है। नदी क्षेत्र में यूपी की ओर से पिलर्स बनाते हुए फरीदाबाद के मोहना की ओर पिलर्स बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। छह लेन के अनुसार दोनों ओर पिलर्स पर गर्डर रखे जाएंगे। इसके बाद पिलर कैप और गर्डर रखे जाएंगे।


14 माह अटका रहा कार्य
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य दो स्थानों पर लगभग 14 माह तक अटका रहा। 8 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड की स्वीकृति नहीं आ पाई थी। एलिवेटेड रोड पर लगभग 800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आ रहा है। यहां पर नया शहर बसाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाई जानी थी। वहीं, मोहना रोड पर कट की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के बाद इसका रास्ता साफ हुआ। पहले इस एक्सप्रेस-वे को 2025 दिसंबर तक पूरा होना था। अब इसमें देरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed