फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two deptt will construct road

दो दिन में ही बदले सड़क बनाने के विभाग

Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
two deptt will construct road
फरीदाबाद हार्डवेयर सोहना रोड पर कार्य हुआ शुरू जेसीबी से मिटटी हटाते हुए । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। खस्ताहाल हार्डवेयर-सोहना रोड का निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया। छह लेन बनने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क को पहले फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को बनाना था। अब इस सड़क को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और एफएमडीए मिलकर बनाएंगे। इस रोड के बनने से करीब एक लाख वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस सड़क के साथ एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली रोड पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हार्डवेयर से सोहना रोड तक चार लेन सड़क जल्द ही छह लेन में तब्दील होगी। दरअसल, इस पर हर दिन एक लाख से अधिक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत हार्डवेयर चौक से सेक्टर-22 तक बनी हुई है। गड्ढों के कारण आए दिन वाहन इनमें में फंस जाते हैं। दोपहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। सुबह-शाम सड़क पर लंबा जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

रोड की हालत इतनी अधिक खस्ताहाल है कि पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को आधा घंटा लग जाता है। पिछले दिनों नगर निगम ने सड़क पर मिट्टी और टाइल लगवा कर गड्ढों को भरवाया था, लेकिन जरा सी बारिश में ही फिर से गड्ढे बन गए। इससे रोजाना वाहन चालक जूझ रहे हैं। इस सड़क का आठ सौ मीटर का हिस्सा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बनाएगा और बाकी का निर्माण एफएमडीए द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को ही हुआ था उद्घाटन
हार्डवेयर-सोहना रोड नगर निगम के अंतर्गत आती है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे निगम की खस्ता हालत को देखते हुए सड़क को एफएमडीए ने बनाने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को बाकायदा एफएमडीए अधिकारियों ने इसकी लिखित में जानकारी दी थी। इसके लिए करीब 12 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया। शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हार्डवेयर-सोहना रोड के साथ सेक्टर-24 और 25 में बनने वाली सभी औद्योगिक सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था जिसका रविवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। लेकिन रविवार को ही जानकारी दी गई कि इस रोड का निर्माण कार्य दोनों विभाग एफएमडीए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मिलकर करेंगे।
सीमेंटेड बनाई जाएगी सड़क
हार्डवेयर चौक से सोहना तक बनने वाली छह लेन सड़क सीमेंटेड होगी। सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन और सीवर लाइन डाली जाएगी जिससे जलभराव न हो। इसके साथ ही ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें लगाई जांएगी और साइकिल लेन बनाई जाएगी।
दो साल पहले हुआ था टेंडर
हार्डवेयर-सोहना रोड सहित सेक्टर-24 और 25 की कई सड़कें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को बनानी थी। दो साल पहले इसका टेंडर हो गया था। ठेकेदार कोर्ट में चला गया। इससे कार्य रुका हुआ था। सरकार के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने कोर्ट से अपना केस वापस ले लिया। एफएमडीए को इस संबंध में जानकारी नहीं थी। इस कारण उन्होंने प्रस्ताव तैयार किया। अब सड़क को एचएसवीपी सेक्टर-22 में पेट्रोल पंप तक करीब आठ सौ मीटर का हिस्सा और एफएमडीए सोहना रोड तक का निर्माण करेगा। सड़क के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हार्डवेयर चौक से पेट्रोल पंप तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तीन माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इसे स्मार्ट रोड बनाकर इसके साथ ही एनआईटी की कुछ अन्य रोड भी बनाई जाएंगी। इन सभी पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed