फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two dead bodies found near liquor vend, not identified

Faridabad News: शराब ठेके के पास मिले दो शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 29 May 2024 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found near liquor vend, not identified
- मंगलवार देर रात पुलिस ने बरामद किए दो लोगों के शव, पोस्टमार्टम के लिए बीके शवगृह में रखवाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरूरपुर स्थित शराब ठेके पास मंगलवार रात दो लोगों के शव पड़े होने की सूचना से आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल बीके शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों शराब पीने के बाद धूप में लेट गए होंगे और जिससे शरीर में निर्जलीकरण से उनकी मौत हुई होगी।
सरूरपुर के एक निवासी ने मंगलवार देर रात डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि सरूरपुर शराब ठेके के पीछे दो व्यक्ति के शव पड़े हैं। सूचना पाकर मुजेसर थाना और संजय कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसीपी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही दोनों को शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उनकी पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में संभावना है कि दोनों ने मंगलवार को दिन में शराब पी होगी। अधिक नशा होने से दोनों वहीं तेज धूप में खुले में लेट गए होंगे। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी।
विज्ञापन

--
लोग जता रहे हत्या की आशंका
ठेके के पास देर रात दो शव की सूचना आसपास के लोगों में आग की तरह फैल गई। लोग दोनों की हत्या होने और नकली शराब के होने की संभावना भी जता रहे हैं। इस दौरान पुलिस टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मुजेसर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मृतकों की पहचान के लिए आसपास रह रहे लोगों के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा लेबर चौक, सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों में पूछताछ की जा रही है। शहर के थानों में बीते दो दिन में आई गुमशुदगी की शिकायतों से मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed