{"_id":"603537328ebc3ee9187e3a68","slug":"two-caught-on-fetal-sex-test-in-faridabad-faridabad-news-noi5674374159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच : अस्पताल और ब्यूटी पार्लर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच : अस्पताल और ब्यूटी पार्लर पर छापा
विज्ञापन
two caught on fetal sex test in faridabad
बल्लभगढ़। स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम और फरीदाबाद की टीम ने सोमवार देर रात मोहना रोड स्थित बंसल नर्सिंग होम और उसके पास ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान भ्रूण जांच के रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई। जिसके बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मंगलवार देर शाम तक पुलिस जांच में जुटी रही।
स्वास्थ्य विभाग गुरुग्राम की टीम को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर और नर्सिंग होम संचालक भ्रूण जांच के रैकेट को चला रहे हैं। ब्यूटी पार्लर में आने वाली महिलाओं को संचालिका अपने जाल में फंसाती थी और सारी डील भी वहां पर ही होती थी। इसके बाद सोमवार देर रात गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग टीम को साथ लेकर अस्पताल और ब्यूटी पॉर्लर पर छापा मारा। विभाग ने एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार कर अस्पताल में भेजा था। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी वहां दबाव बनाने के लिए पहुंच गए और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में डॉ. अपराजिता, कैशियर वीरेंद्र, एएनएम रीना, सहायक सीमा मनचंदा व एक अन्य को जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छह अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। खेड़ी कलां के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ हरजिंदर का कहना है कि शहर में बंसल अस्पताल व एक ब्यूटी पार्लर पर छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में गुरुग्राम व फरीदाबाद के डॉक्टरों की टीम शामिल रही है।