फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two cars collided on the highway, three youths died, five injured

Faridabad News: हाईवे पर दो कारों में हुई टक्कर, तीन युवकों की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Jun 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on the highway, three youths died, five injured
देर रात ड्यूटी के बाद जा रहे थे अपने घर
विज्ञापन

हेक्टर कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसीबी कंपनी के पास नेशलन हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार दो कारों में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक और दो महिलाएं की हालत गंभीर बनी हुई है। अर्टिगा कार सवार जिन तीन युवकों की मौत हुई है वे पलवल के रहने वाले थे। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने हेक्टर कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेसीबी कंपनी में काम करने वाले नहरावली गांव निवासी भूपेंद्र, पलवल के बंचारी निवासी मनीष (30), भंगुरी निवासी दीपांशु (23) और कृष्णा कॉलोनी निवासी त्रिवेंद्र (28), बैठन गांव मथुरा निवासी सतपाल शुक्रवार देर रात ड्यूटी के बाद घर के लिए निकले थे। सतपाल सभी को रोज अपनी अर्टिगा कार से लाते और ले जाते थे। शुक्रवार रात जेसीबी कट से पलवल की तरफ जाने के लिए मुड़ते ही तेज रफ्तार हेक्टर कार ने उनकी अर्टिगा कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार पांच बार पलटी और दूसरी तरफ जाकर गिर गई। हादसे में मौके पर ही मनीष, दीपांशु और त्रिवेंद्र की मौत हो गई। भूपेंद्र और सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी गाड़ी में लगी आग
टक्कर की वजह से हेक्टर कार के बोनट में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाया और गाड़ी में सवार साहिल गर्ग (25) और उनकी बहन अंशिका (21), सौम्या (22) को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साहिल और उनकी दोनों बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। साहिल सीकरी में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपनी बहनों के साथ लौट रहे थे।पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि एमजी हेक्टर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया गया है । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed