फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two brothers were held hostage and beaten up on the charge of mobile theft

Faridabad News: मोबाइल चोरी का आरोप लगा दो भाइयों को बंधक बनाकर पीटा

Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were held hostage and beaten up on the charge of mobile theft
- पांच दबंगों ने दो घंटे तक दोनों को कार में अलग-अलग जगह घुमाया और पीटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्कॉर्पियो सवार दबंगों द्वारा 11वीं के छात्र और उसके भाई काे बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर नशे में धुत थे। बदमाशों ने छात्र पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और फिर दोनों को करीब दो घंटे तक अलग-अलग जगह घुमाते रहे और पीटते रहे। आरोप है कि छात्र को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय ख्वाजा थाना की टीम केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से औरंगाबाद बिहार का पीड़ित छात्र पीयूष संतोष नगर में परिवार के साथ रहता है। पीयूष के माता पिता शादी में शामिल होने के लिए गांव गए हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह सुबह की सैर पर निकला था। सैर के बाद वह कॉलोनी में चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार पांच युवक नशे में धुत होकर दुकान पर आए और उन्होंने पीयूष और उसके दोस्तों को बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। दोस्त वहां से बचकर भाग गए, लेकिन पीयूष को बदमाशों ने पकड़ लिया। दुकानदार ने इसकी सूचना पीयूष के भाई राहुल को दी और वह भी वहां आ गया। कुछ देर बाद आरोपी फिर वहां आए और दोनों भाइयों को कार में जबरन बैठा लिया। उसके बाद दबंगों ने पीयूष पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया और फिर दोनों को करीब दो घंटे तक अलग-अलग जगह घुमाते रहे और पीटते रहे। छात्र व इसके भाई का कहना है कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये देने पर ही पीयूष को छोड़ने की धमकी दी। राहुल ने पैसे देने पर हामी भरी तो उसे रास्ते में कार से उतारा। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया जिसमें पीयूष से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल करवा रहे थे। बाद में छात्र को भी रास्ते में कार से उतारकर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सराय ख्वाजा पुलिस पीड़ित को लेकर बीके अस्पताल पहुंची और मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed