{"_id":"6a92a75340b3d650b80800cc","slug":"two-brothers-killed-by-a-speeding-fortuner-on-faridabad-gurugram-road-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में दो भाईयों की मौत: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रौंदा, बहनों को बस में बिठाने आए थे दोनों; वो भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में दो भाईयों की मौत: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रौंदा, बहनों को बस में बिठाने आए थे दोनों; वो भी घायल
Sat, 29 Aug 2026 03:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:04 PM IST
सार
Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में गुरुग्राम रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो भाइयों और उनकी दो बहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर मांगर मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने दो भाइयों और उनकी दो बहनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई अपनी बहनों को बस में बिठाने के लिए आए थे। यह घटना उस समय हुई जब वे सड़क किनारे खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर चालक अत्यधिक तेज गति से गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉर्च्यूनर चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार चालक की तलाश में पुलिस
पुलिस ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।